नागपुर संस्करण
व्यक्तित्व

॥ अर्पण - तर्पण ॥

मातृभूमी के चरणों समिधा: दादाराव परमार्थ स्मृती-तर्पण

📅 29 सित॰ 2026 ✍️ Shri Amol Tapase 👁 49 बार देखा
॥ अर्पण - तर्पण ॥
॥ अर्पण - तर्पण ॥ 
 मातृभूमी के चरणों समिधा: दादाराव परमार्थ स्मृती-तर्पण 
श्री गोविंद सीताराम परमार्थ (उर्फ दादाराव परमार्थ) न केवल संघ कार्य के पहले प्रचारक थे, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित एक निस्वार्थ कर्मयोगी और संघ परंपरा के अत्यंत महत्वपूर्ण आधार स्तंभ भी थे। पितृ पक्ष के इस पावन अवसर पर ऐसे महान राष्ट्रपुत्र का स्मरण कर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक भावपूर्ण तर्पण अर्पण करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायी है।
“तन समर्पित, मन समर्पित, और यह जीवन समर्पित...”
१९०४ में नागपुर की भूमि पर जन्मे दादाराव परमार्थ के मन में बचपन से ही मातृभूमि की पराधीनता की तीव्र वेदना और प्रखर देशभक्ति की ज्वाला धधक रही थी। दसवीं की परीक्षा में ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध लिखे गए निडर शब्द और उसके कारण मिला अन्यायपूर्ण परिणाम, उनके प्रखर राष्ट्रप्रेम और अन्याय के आगे न झुकने की प्रवृत्ति का पहला प्रमाण था।
सशस्त्र क्रांति और स्वातंत्र्यवीर सावरकर के विचारों से प्रेरित इस तेजस्वी युवा को १९२५ में डॉ. हेडगेवार के रूप में योग्य मार्गदर्शक मिले। संघ कार्य से जुड़ने के बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह से राष्ट्र सेवा में झोंक दिया। १९३० के जंगल सत्याग्रह में सहभागिता हो या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पहले प्रचारक बनकर घर-घर देश कार्य की परंपरा स्थापित करना हो—उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया।
ऊपर से अनुशासन के कठोर आवरण वाले दादाराव परमार्थ भीतर से अत्यंत भावुक और संवेदनशील कवि-हृदय थे। पूर्वोत्तर भारत और असम में संघ कार्य की नींव रखने से लेकर ऋषिकेश एवं अरविंद आश्रम में आध्यात्मिक साधना तक, उनका जीवन-प्रवास त्याग, तपस्या और समर्पण का अथाह प्रतीक रहा।
१९६३ में उनका देवलोकगमन हुआ, परंतु उनके द्वारा निर्मित निष्ठावान कार्यकर्ताओं की परंपरा और राष्ट्रसेवा का आदर्श आज भी हमें निरंतर मार्ग दिखा रहा है।
"मातृभूमि के चरणों में संपूर्ण जीवन समिधा की भांति अर्पण करने वाले,
संघ परंपरा के आद्य प्रचारक श्रद्धेय दादाराव परमार्थ की पवित्र स्मृति में
पितृ पक्ष के इस पावन अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कृतज्ञतापूर्वक तर्पण!"
ॐ शांति: शांति: शांति:।
 अमोल तपासे,नागपूर 
 9960673789

संबंधित लेख