Breaking
Loading latest news...
Views

सम्पूर्ण विश्व अपना परिवार है, हमारा प्रयोजन विश्व का कल्याण है – डॉ. मोहन भागवत जी

📅 15 Apr 2023 ✍️ Admin Editor 👁 17 views

पुनरुत्थान विद्यापीठ द्वारा 1051 ग्रंथों का लोकार्पण

कर्णावती, गुजरात. पुनरुत्थान विद्यापीठ ने कर्णावती में 1051 ग्रंथों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया. लोकार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि 1051 ग्रंथों का एक साथ लोकार्पण शायद विश्व रिकॉर्ड बन सकता है. भारतीयों को भारतीय ज्ञान परम्परा का ज्ञान हो जाए, इसीलिए जो अनिवार्य आवश्यक कदम उठाने पड़ते हैं उसमें से यह एक कदम है. वैसे भारतीय ज्ञान परम्परा के अथाह सागर में यह बहुत छोटी सी बात है, लेकिन हमारी क्षमता के अनुसार यह एक बड़ा कदम है.

Related Articles